दिवाली के बाद मध्य प्रदेश में प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप ले चुका है। राज्य के कई प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘अस्वस्थ’ श्रेणी में पहुंच गया है। भोपाल में AQI 170, इंदौर में 173, देवास में 168, ग्वालियर और बुरहानपुर में 163 दर्ज किया गया है। केवल दमोह (AQI 90) ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा।
विशेषज्ञों के मुताबिक, पटाखों से निकले कण, वाहनों के धुएं और ठंडी हवाओं के कारण हवा में प्रदूषक तत्व फंस गए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों को घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने और सुबह की सैर से बचने की सलाह दी है।