रीवा जिले की रायपुर कर्चुलियान पुलिस ने नशीली कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो कारों से 2314 शीशी आनरेक्स कफ सिरप बरामद की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त सिरप की कीमत करीब 4 लाख 51 हजार रुपए बताई गई है। दोनों आरोपी सीधी जिले के रहने वाले हैं। कार्रवाई एसडीओपी उदित मिश्रा के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
