#‘ऑपरेशन प्रहार-2’ में आईजी की फटकार: नशे के कारोबार में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पर चेतावनी#

author
0 minutes, 0 seconds Read

रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत ने सोमवार को ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ की शुरुआत के दौरान पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कुछ पुलिसकर्मी तालाब को गंदा करने वाली मछलियों की तरह हैं और उनके नामों की सूची उनके पास है। आईजी ने चेताया कि नशीले कफ सिरप के अवैध कारोबार की जानकारी थानेदारों को न हो, यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो अधिकारी इसमें लिप्त पाए जाएंगे, उन्हें समाज के सामने शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी। उन्होंने नशे के खिलाफ सामूहिक जिम्मेदारी निभाने और रीवा को इस संकट से मुक्त करने का आह्वान किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Discover more from nayaksamachar.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading