रीवा जिले के सेमरिया थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अवैध नशीली कफ सीरप और कैप्सूल की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 शीशी ऑनरेक्स कफ सीरप और 40 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। कार्रवाई थाना प्रभारी विकास कपीस के नेतृत्व में की गई, जबकि दोनों आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।