चित्रकूट व सतना प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री, रीवा में हुआ भव्य स्वागत

author
0 minutes, 0 seconds Read

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चित्रकूट और सतना के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अल्प प्रवास पर रीवा पहुंचे। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल भी आए। रीवा एयरपोर्ट पर विधायक इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, महामंत्री राजेश पाण्डेय, डीआईजी हेमंत चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। भाजपा अध्यक्ष का भी जोरदार स्वागत किया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Discover more from nayaksamachar.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading