पीएम मोदी बोले: देश ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ के दौर में, लक्ष्य नागरिकों की रोज़मर्रा की मुश्किलें खत्म करना

author
0 minutes, 0 seconds Read

पीएम मोदी ने कहा: देश ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ के दौर में, लक्ष्य हर नागरिक की रोजमर्रा की परेशानियां खत्म करना

एनडीए संसदीय दल की बैठक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में चल रहे सुधारों की दिशा और तेज़ी को लेकर बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब पूरी तरह ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ के दौर में प्रवेश कर चुका है—एक ऐसा समय, जहां सुधार तेज़ गति से, स्पष्ट इरादों के साथ और नागरिक हितों को केंद्र में रखकर लागू किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब सरकार का फोकस सिर्फ आर्थिक सुधार या राजस्व बढ़ाने तक सीमित नहीं है। इसके बजाय सरकार की कोशिश है कि नागरिकों की रोजमर्रा की परेशानियां कम हों, ताकि हर व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ सके और अपनी क्षमता का पूरा उपयोग कर पाए।\

“रिफॉर्म एक्सप्रेस को हर घर तक पहुँचाना है”

पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि रिफॉर्म्स तभी सफल होंगे, जब उनके प्रभाव और सुविधाएं सीधे आम लोगों के घर-घर तक पहुंचें। उन्होंने सांसदों से यह भी अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों की वास्तविक समस्याएं पहचानें और उन्हें सरकार के सामने रखें।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि जमीनी स्तर के मुद्दों को समझकर ही ऐसी नीतियां बनाई जा सकती हैं जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।

Similar Posts

Leave a Reply

Discover more from nayaksamachar.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading