समान थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

author
0 minutes, 0 seconds Read

विद्युत विभाग के पूर्व संभाग कार्यालय के आरएमएस कक्ष के कंप्यूटर चोरी कर ले गए चोर.. चोरों के हौसले दिन ब दिन बुलंद हो रहे है. समान थाना क्षेत्र से 100 मीटर की दूरी पर हुई घटना स्थान नेहरू नगर स्थित पूर्व संभाग विद्युत विभाग में चोरों के द्वारा लगातार कंप्यूटर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है , दिनांक 7 अक्टूबर को अज्ञात चोरों द्वारा विद्युत विभाग पूर्व संभाग के कार्यालय रीवा से चोरों के द्वारा विभागीय कंप्यूटर चोरी करके ले गए, इसमे बिलिंग संबंधी डाटा था , कार्यालय के पश्चिम संभाग में भी कुछ दिन पूर्व में भी पांच नग कंप्यूटर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था, लेकिन उनके विरुद्ध आज दिनांक तक पकडे जाने की कार्रवाई नहीं हो पाई है , जिसके कारण लगातार चोरों के हौसले बुलंद हैं। समान थाना रीवा से 100 मीटर की दूरी पर स्थित है बिजली विभाग का यह कार्यालय उसके बावजूद भी चोरों के इतने हौसले बुलंद हैं जो लगातार घटना को अंजाम दिये जा रहे है।
चोरी के संबंध में डिवीजन कार्यालय की तरफ से सामान्य थाना में भी रिपोर्ट की गई है। लेकिन पुलिस की सक्रियता कम होने के कारण चोरों का पकड़े जाने की संभावना बहुत कम लग रही है।

Similar Posts

Leave a Reply

Discover more from nayaksamachar.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading