
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) जारी कर दी है. इस सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 29.01 लाख मतदाता बढ़ गए हैं. इसके साथ ही अब कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 12.58 करोड़ हो गई है. जबकि मरे हुए, स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों को हटा दिया गया है. अगर आप भी पंचायत चुनाव में मतदान करना चाहते हैं, तो एक बार वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक कर लें.
नौ अंक का मिलेगा नंबर
इस बार आयोग ने मतदाताओं को 9 अंकों का विशेष स्टेट वोटर नंबर भी जारी किया है. यह नंबर हर मतदाता की अलग पहचान होगा. इस यूनिक नंबर के जरिए मतदाता की जानकारी, उसका निर्वाचन क्षेत्र और मतदान से जुड़ी अन्य जानकारियां रिकॉर्ड में रहेंगी. खास बात यह है कि एक बार जारी होने के बाद यह नंबर किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं दिया जाएगा.