
भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी एक बार फिर दुनिया के बेहतरीन ओपनर्स के कंधों पर होगी. कप्तान शुभमन गिल, अनुभवी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. रोहित शर्मा मौजूदा समय में आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 4 पर काबिज हैं, जबकि गिल खुद शीर्ष बल्लेबाजों में शुमार हैं। इन दोनों की जोड़ी भारतीय टीम को एक मजबूत और आक्रामक शुरुआत दिलाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. धर्मशाला की तेज पिचों पर इन दोनों का अनुभव और फॉर्म भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है. विराट कोहली की जगह इशान किशन (Ishan Kishan) तीसरे नंबर पर मौका मिल सकता है.