
Iran US War Live News: पश्चिम एशिया में जंग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के कुछ घंटों बाद अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईरान के कई ठिकानों पर नए हवाई हमले शुरू कर दिए. इसके बाद ईरान ने होर्मुज को फिर से बंद करने का ऐलान कर दिया. उसने कहा कि सभी जहाजों के लिए ये बंद रहेगा. ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा था, ‘हमने उन्हें कल जोरदार तरीके से मारा था और आज फिर जोरदार तरीके से मारेंगे.’ इसके बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने घोषणा की कि उसने ईरान में कई लक्ष्यों पर ‘सेल्फ डिफेंस स्ट्राइक्स’ शुरू कर दी हैं.